MP| सरकारी कर्मचारियों और संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी,मिलेगा लाखों का फायदा | sagar tv news |

 

MP| सरकारी कर्मचारियों और संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी,मिलेगा लाखों का फायदा | sagar tv news |

मध्य प्रदेश सरकार ने सभी शासकीय कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है जिससे लाखो कर्मचारियों को फायदा होने वाला है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब सभी शासकीय कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को 5 लाख तक का लाभ दिया जायगा।

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत "निरामयम " प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लाखो परिवारों को मिल रहा है लेकिन प्रदेश के संविदा कर्मी और शासकीय कर्मचारी अब तक इस योजना के लाभ से वंचित थे परन्तु हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार के आदेशानुसार समस्त शासकीय कर्मचारी और संविदा कर्मियों को आयुष्मान भारत के हितग्राहियो में शामिल किये जाने के आदेश जारी किये गए हैं। इस आदेश के अनुसार प्रत्येक वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ दिया जायगा।

09 फरवरी 2024 को जारी हुए आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारी ,कार्यकर्त्ता,संविदा कर्मियों को आयुष्मान भारत "निरामयम" प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सम्मलित किया जाएगा। साथ ही सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ,आँगनवाड़ी सहायकाओं , मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता , पंचायत सचिव ,ग्राम रोजगार सहायक , आशा तथा उषा कार्यकर्त्ता , आशा सुपरवाइज़र कोटवार को भी शामिल किया जायगा। ज्ञात है की ये निर्णय मंत्री परिषद् द्वारा 04 फरवरी 2023 को लिया गया था। इस आदेश के कार्यपालन हेतु मुख्य सचिव द्वारा एक समिति का गठन किया गया है।

इस निर्णय से सभी कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर देखी गई है। जिला सागर के महारजपुर ग्राम के अर्जुन्दा में कार्यरत संविदा वर्ग 3 की शिक्षिका अर्चना श्रीवास्तव ने बताया की इस आदेश का इंतज़ार सभी कर्मचारी वर्ग काफी समय से कर रहा था। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही कई जगह शिक्षक वर्ग ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है


By - sagartvnews
15-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.