Sagar में गाय ने दो मुंह के बछड़े को दिया जन्म:देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

 

जिले के खुरई ब्लॉक में बीती रात एक गाय ने दो मुंह वाले बछड़े को जन्म दिया। गांव वालों को इसकी सूचना मिली तो बछड़ा देखने वालों की भीड़ लग गई। लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे थे। लेकिन कुछ घंटों के बाद बछड़े की मौत हो गई।

 

 

खुरई जनपद पंचायत के बाडोली ग्राम पंचायत में रहने वाले किसान डेलन सिंह ठाकुर की गाय ने दो मुंह के बच्चे को जन्म दिया। बछड़ा चार आंखों, दो मुंह और दो जोड़ी कान के साथ पैदा हुआ था। दो मुंह का बछड़ा पैदा होने के बाद डेलन सिंह ठाकुर और उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया। जन्म के बाद बछड़ा स्वस्थ था। खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ ही घंटों में दो मुंह वाले बछड़े ने दम तोड दिया।

 

 

 

देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

गांव के अलावा आस-पास के गांवों के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो अजीबोगरीब बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। बछड़े के जन्म के बाद से ही डेलन सिंह ठाकुर और उनका पूरा परिवार गाय और बछड़े की सेवा करने में जुट गया था। बछड़े की मौत से डेलन सिंह का परिवार तो दुखी है ही साथ ही गांव के लोग भी काफी दुखी हैं। बछड़े को देखने आए लोगों की आंखों से आंसू निकलते रहे।

 

 

 

विकसित होने के पहले ही तैयार हो जाते हैं दो मुंह

पशु चिकित्सक डॉ ओपी दुबे ने बताया कि भ्रूण के दौरान अतिरिक्त कोशिकाओं के विकसित होने से ऐसे बछड़े का जन्म होता है। जानवरों और मनुष्य दोनों में कभी-कभी ऐसा देखने को मिलता है। इस तरह के बच्चों की उम्र ज्यादा नहीं होती। एक जानवर के दो सिर के साथ पैदा होने की घटना को बाइसेफली कहा जाता है।


By - sagar tv news
11-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.