जनपद CEO HARSH KHARE और बाबू पर 304 ए का प्रकरण दर्ज, मामले की यह है वजह

 

छतरपुर के बकस्वाहा जनपद में रहे सीईओ हर्ष खरे और एक कम्प्यूटर आॅपरेटर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए का प्रकरण दर्ज किया गया था। यह अपराध पांच महीने पहले जनपद कार्यालय में करंट लगने से एक युवक की जान जाने के मामले में दर्ज किया गया है। फिलहाल सीईओ का बकस्वाहा से तबादला हो गया है।

 

 

पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आपको बता दें कि पांच महीने पहले 18 वर्षीय अनुराग ठाकुर नामक युवक की कार्यालय में करंट लगने के चलते जान चली गई थी। युवक पानी का कैंपर लेकर कार्यालय पहुंचा था जहां रेलिंग में फैले करंट की चपेट में आने से हादसा हो गया था।

 

 

पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही थी। थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्काे ने बताया कि जांच में जनपद सीईओ आशीष खरे और कम्प्यूटर आॅपरेटर राजकुमार अहिरवार की लापरवाही से घटना घटित होना पाई गई है। इस पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अनुराग अपनी मां के साथ रहता था और कैंपर सप्लाई का काम करके भरण पोषण करता था।

 

 

उसके निधन से घर की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई। इतनी बड़ी घटना के बाद जनपद पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों ने बेबस मां से मिलना जरूरी नहीं समझा। अब पुलिस के मामला दर्ज करने से न्याय की उम्मीद जागी है। 


By - sagar tv news
09-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.