लोकसभा में सागर के 18 लाख मतदाता नई सरकार के लिए करेगें मतदान

 

सागर जिले में कुल 2 हजार 118 मतदान केंद्र और 17 लाख 88 हजा़र 867 मतदाता हैं। जिले की आठ विधानसभाओं में से पांच विधानसभा में सागर लोकसभा के लिए तो वही बंडा रहली देवरी विधानसभा के मतदाता दमोह लोकसभा के लिए मतदान करेंगे सागर जिले की आठ विधानसभाओं में फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है जिसको लेकर कलेक्टर दीपक आर्य ने जानकारी दी

 

आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिसके अनुसार जिले की बीना विधानसभा में 232 मतदान केंद्र, खुरई में 253, सुरखी में 271 मतदान केंद्र, देवरी में 255 मतदान केंद्र, रहली में 300 मतदान केंद्र, नरयावली में 268 मतदान केंद्र, सागर में 248 तथा बंडा में 291 मतदान केंद्र इस प्रकार कुल 2 हजार 118 मतदान केंद्र है।विगत नवबंर - दिसंबर में संपन्न

 

विधानसभा चुनाव के बाद जिले में 4 हजार 587 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। कुल 17 लाख 88 हजा़र 867 मतदाताओं में 9 लाख 40 हजार 254 पुरुष तथा 8 लाख 48 हजार 580 महिला मतदाता तथा 33 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या देखें तो बंडा विधानसभा में सबसे अधिक 2 लाख 49 हजार 626 मतदाता हैं।

जिले में 18 से 19 आयु वाले नवीन मतदाताओं की संख्या 45 हजार 368 है तथा 80 वर्ष से अधिक आयु में 25 हजार 368 मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 11 हजार 690 है।


By - sagar tv news
09-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.