सागर-लुकाछिपा खेलते समय बच्ची रेलवे जंक्शन पर खोदे जा रहे गड्ढे में फंसी। बचाव कार्य जारी

 

 

बीना के पास मालखेड़ी जंक्शन पर खंभा लगाने खोदे गए गड्ढे में 12 साल की मासूम के फंसने का मामला सामने आया है। घटना शाम करीब पांच बजे की है। बच्चे लुकाछिपी खेल रहे थे। इसी दौरान बच्ची का पैर फिसल गया और वह चार फीट नीचे जाकर फंस गई। बच्ची का नाम अंशिका बताया जा रहा है वह ललितपुर से मजदूरी करने आए अपने माता-पिता के साथ आई है।

 

 

 

घटना सामने आने के बाद प्रशासन और रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। मासूम को बाहर निकालने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदा जा रहा। बच्ची का पैर गड्ढे के बीच डाले गए सीमेंट के पाइप में फंसा हुआ है। इस कारण बाहर नहीं निकल पा रही है। मामले में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आपको बता दें। ललितपुर निवासी सीरासरण कोरी ललितपुर से खुरई में मजदूरी करने आए हैं।

 

 

 

गुरूवार की शाम उनकी 12 साल की बेटी अंशिका बाकी बच्चों के साथ मालखेड़ी स्टेशन के पास खेल रही थी। इसी दौरान लुकाछिपी में वह स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान खंभा लगाने खोदे गए गड्ढे में गिर गई। करीब दो धंटे से मौके पर बीना से प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। बच्ची को उपर से खाने.पीने की सामग्री दी जा रही है। डाॅक्टरों की टीम एंबुलेंस समेत तैनात है।

 

 

 

बच्ची को गड्ढे से सीधे निकालने में परेशानी आ रही है इस पर बाजू में खुदाई कर उसे बाहर निकालने का रास्ता बनाया जा रहा है। फिलहाल रेस्क्यू कार्य जारी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बच्ची को बाहर निकाल लिया जाएगा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो रही है। प्रशासन ने घटनास्थल के पास लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बच्ची की मां लक्ष्मीबाई ने बताया कि वे खेत में मजदूरी कर रही थीं। बच्ची कब वहां पहुंच गई पता ही नहीं चला।


By - sagar tv news
08-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.