MP के इस छोटे से गांव में पहुंचे फ़िल्मी सितारें जानिए क्यों

 

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव मायानगरी मुंबई से गांव पहुंची बोलीं। जानिए क्यों कहा इस जगह से हुआ प्यार

 

 

मशहूर डायरेक्टर किरण राव अपनी आगामी फिल्म लापता लेडीज के प्रमोशन के लिए मप्र में समय बिता रही हैं। वे यहां सीहोर जिले के बमुलिया गांव पूरी टीम सहित पहुंची और गांववालों के साथ खुशी के पल बिताए। इससे पहले वे फिल्म की शूटिंग के लिए गांव में एक महीना गुजार चुकी हैं। फिर से गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका ढोल-ढमाकों से स्वागत किया।

 

 

उनकी लापता लेडीज फिल्म आगामी 1 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि इस फिल्म में भरपूर मनोरंजन है। काॅमेडी है। यह दो लड़कियों की कहानी है जिसमें उनकी ट्रेन में अदला-बदली हो जाती है। इसमें काफी सस्पेंस है। पूर्व पति आमिर खान की जगह रविकिशन को फिल्म में लेने के सवाल पर कहा कि आमिर बड़े कलाकार हैं।

 

 

 

उनके होने से बाकी कलाकारों पर दबाव पड़ता इसलिए उन्हें नहीं लिया। हम भोपाल में फिल्म से जुड़े कलाकारों को स्क्रीन पर फिल्म दिखा रहे हैं। मायानगरी छोड़ छोटे से गांव में फिल्म के प्रमोशन को आने के सवाल पर कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

 

 

इस जगह से प्यार सा हो गया है। यहां शूटिंग के दौरान बहुत समय बिताया है। मूवी में जो दीपक का कैरेक्टर है उनका घर था यहां। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों से अच्छी दोस्ती हो गई तो हमने यहां आकर इसे प्रमोट करने का सोचा। दरअसल, सीहोर के समर्थ माहौर, आमिर खान प्रोडक्शन की आगामी फिल्म लापता लेडीज में खास किरदार में दिखेंगे।

 

 

 

फिल्म की शूटिंग सीहोर में भी हुई है। फिल्म को किरण राव ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। आपको बता दें किरण राव फिल्म कलाकार आमिर खान से 2005 में शादी की थी। इसके बाद 2021 में दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया था।


By - sagar tv news
07-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.