सागर-पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कीर्ति जैन सीएमओ कामता बघेल और लेखापाल ने किया जल घोटाला, मामला दर्ज

 

सागर जिले की शाहपुर नगर परिषद में नगर वासियों को पानी पिलाने के नाम पर घोटाला करने का मामला सामने आया है। सानौधा थाने में तत्कालीन परिषद अध्यक्ष कीर्ति जैन, तत्कालीन सीएमओ कामता प्रसाद बघेल और लेखापाल रामलाल आठया के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं का मामला दर्ज हुआ है। कीर्ति जैन भाजपा में मंत्री पद पर रही हैं।

 

 

मामले का खुलासा आरटीआई के जरिए हुआ था। अधिवक्ता जगमोहन सिंह ने सूचना के अधिकार में फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज हुआ है। वर्तमान सीएमओ धनंजय गुमास्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। उक्त मामले में संयुक्त संचालक कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर संभाग सागर ने जांच की।

 

 

इसमें प्रथम दृष्टया तत्कालीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कीर्ति जैन, तत्कालीन सीएमओ कामता प्रसाद बघेल और लेखापाल रामलाल आठ्या को नगर परिषद शाहपुर में पेयजल व्यवस्था में गड़बड़ी का दोषी पाया गया। जांच में पता चला है कि जिम्मेदारों ने जल स्रोतों के संबंध में अधिग्रहण ना करते हुए किराए पर पानी लेकर भुगतान किए।

 

 

इससे करीब चार लाख इकानवे हजार रूपए की आर्थिक क्षति हुई है। मामला 2018-2019 का है। कीर्ति जैन भाजपा से चुनाव लड़कर नगर परिषद अध्यक्ष बनी थीं। बताया जाता है कि बंडा निवासी उनके भाई ठेकेदार मुकेश जैन के नाम पर जल सप्लाई के फर्जी बिल बनाकर भुगतान निकाला गया।


By - sagartvnews
06-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.