चुनाव समिति की बैठक में मॉडल का फोटो देखते कैमरे में हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

 

 

लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी प्रमुख दलों ने रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने भी मप्र की तैयारियों को लेकर भोपाल में भी हाई लेवल की चुनाव समिति बैठक बुलाई। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत बड़े चेहरे शामिल थे।

 

 

यह बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता और मप्र में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की वजह से चर्चा में है। इसमें विजयवर्गीय पूर्व सीएम शिवराज के बिल्कुल बाजू में बैठे हैं। सामने सीएम और प्रदेशाध्यक्ष महत्वपूर्ण चर्चा कर रहे हैं लेकिन मंत्री विजयवर्गीय की रुचि बैठक में नहीं है। मंत्री जी अपने मोबाइल में एक मॉडल की तड़क—भड़क वाली तस्वीर निहारने में मग्न हैं।

 

 

 

इतने में ही किसी ने पीछे से उनकी फोटो खींच ली। वे फोटो को जूम कर बड़े गौर से निहारते दिख रहे हैं। उनकी इस तस्वीर से कांग्रेस को बैठे बिठाए भाजपा की बैठक पर सवाल उठाने का मौका दे दिया है। मामले में कांग्रेस ने चुटकी ली है। बीजेपी चुनाव समिति की बैठक को लेकर कांग्रेस के मीडिया समन्वयक पीयूष बबेले ने ट्वीट किया है।

 

 

 

उन्होंने X (एक्स) पर मंत्री कैलाश विजयवर्गी की तस्वीर को लेकर पोस्ट करते लिखा है कि बैठक में मोबाइल चलाते हुए नजर आ रहे हैं कैलाश विजयवर्गी। मोबाइल में महिला की दिख रही है तस्वीर। यह कल भाजपा की चुनाव समिति की बैठक का दृश्य है। लेकिन मंत्री @KailashOnline अपने मोबाइल में कहाँ ध्यानमग्न हैं? क्या ऐसे ही रंगीन तस्वीरों से प्रत्याशी चयन कर रही है भाजपा? मंत्रीजी इतनी महत्वपूर्ण बैठक में अपने मुख्यमंत्री को नजरअंदाज कर रंगीन फोटो क्यों देख रहे थे यह तो वे ही जानें लेकिन उनकी चूक कैमरे की नजर से जगजाहिर हो गई।


By - sagartvnews
05-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.