Sagar-सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फैलाई जागरूकता। बच्चों को दी जानकारियां

 

सागर जिले के राहतगढ़ में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना परिसर में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को यातायात से लेकर कानून और अधिकारों के विषय में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस की कार्येप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

 

 

इसमें कांस्टेबल से लेकर थाना प्रभारी तक के अधिकारियों के काम के तरीके बताए। बच्चों ने एफआईआर क्या होती है, साइबर क्राइम क्या होता है, यातयात पुलिस कैसे काम करती है, आदि बहुत सी जानकारियां लीं।

 

 

एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया ने सामुदायिक पुलिसिंग के बारे में बताया। थाना प्रभारी रामु प्रजापति ने गाड़ी चलाते समय लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट उपयोग के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। इसके अलावा भी कई कानूनों की जानकारी दी गई जो बच्चों के लिए नया अनुभव रहा।

 


By - sagartvnews
03-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.