Sagar-धर्ममय हुआ नगर का माहौल, भागवत कथा से मिल रहा जीवन का सार

 

खुरई में भागवत कथा प्रारंभ हो गई है। इससे शहर का माहौल धर्ममय हो गया है। श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक संत सुमन सरकार आकर्षक बग्गी में सवार थीं। जो भक्तों को आशीष देते हुए चल रही थीं। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आईं महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में उत्साह से भाग लिया।

 

 

महिलाएं भजन गाते हुए आगे बढ़ रही थीं। वहीं युवक ढोल नगाड़े और अखाड़े की धुन पर भक्त थिरकते हुए चल रहे थे। छोटी-छोटी बालिकाएं डांडिया नृत्य कर रही थीं। घोड़े पर सवार भक्त धर्म ध्वजा हाथ में थामे आगे बढ़ रहे थे। कलश यात्रा प्रसिद्ध महाकाली मंदिर से रवाना हुई। जहां से किला गेट से होते हुए डोहेला मंदिर पहुंची।

 

 

डोहेला के पवित्र कुंड से पंडितों के मंत्रोंच्चारण व धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुरानी अस्पताल, झंडा चौक, मंगलधाम, पठार से होकर कथा स्थल नगर पालिका के टीन शेड पर पहुंची। कलश यात्रा के साथ मुख्य यजमान राजेंद्र कल्लू यादव भागवत गीता को सिरोधार्य कर चल रहे थे।

 

 

 

कथा 2 फरवरी से 8 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। कथा में प्रतिदिन अलग अलग प्रसंगों को सुनाया जाएगा। 5 फरवरी को धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कथा वाचन भूजोद मोठ झांसी उत्तरप्रदेश से पधारीं कथा व्यास संत सुमन सरकार करेंगी


By - sagartvnews
03-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.