भाजपा नेता और स्थानीय रहवासियों ने किया हंगामा। कब्रिस्तान पहुंची राजस्व टीम

 

दमोह में एक कब्रिस्तान की ज़मीन पर निर्माण कार्य को लेकर बवाल खड़ा हो गया। स्थानीय रहवासी और भाजपा नेताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। विवाद को निपटाने एसडीएम को मौके पर राजस्व टीम भेजनी पड़ी। आखिरकार निर्माण कार्य के रुकने के बाद मामला शांत हुआ।

 

 

दरअसल शहर से लगे सिंगपुर में बने मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में बीते दो दिनों से निर्माण कार्य के लिए गड्ढे खोदे जा रहे थे। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने भाजपा के नेताओं को सूचना दी जिसके बाद जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमित बजाज के साथ कार्यकर्ता कब्रिस्तान पहुंचे। यहां निर्माण कार्य चल रहा था और उसके लिए गड्ढे किये जा रहे थे।

 

 

ये सब देखकर भाजपा नेताओं ने यहां काम को रोकने की मांग की। भाजपा नेताओं का आरोप था कि कब्रिस्तान की आड़ में यहां अतिक्रमण किया जा रहा है। अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा पदाधिकारी ने प्रशासन को इसकी सूचना दी तो एसडीएम ने फ़ौरन नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, पटवारी समेत टीम को भेजा।

 

 

प्रारंभिक जांच में टीम ने पाया कि यहां अतिक्रमण किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्रिस्तान कमेटी के लोगो को बुलाकर आदेशित किया है कि आगामी आदेश तक यहां निर्माण कार्य न किया जाए।


By - sagartvnews
31-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.