सागर-बम्हौरी तिगड्डा पर बनेगा अंडर पास। दुर्घटनाओं में आएगी कमी

 

सागर से हटेंगे 15 ब्लैक स्पॉट
एनएच 44 का सफर होगा आसान

सागर-बम्हौरी तिगड्डा पर बनेगा अंडर पास। दुर्घटनाओं में आएगी कमी


सैकड़ों लोगों की जान लील चुके एनएच-44 के ब्लैक स्पॉट जल्द ही खत्म हो जाएंगे। मंगलवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर
में एनएच-44 के ललितपुर-सागर-लखनादौन खंड के 26 ब्लैक स्पॉट पर अंडर पास बनाने के कामों को हरी झंडी दे दी है। इन 26 ब्लैक स्पॉट में सागर जिले में 14 तिराहा हैं जबकि एक सर्विस रोड चिन्हित है। इस तरह से ये कुल 15 स्पॉट एक्सीडेंटल जोन से बाहर हो जाएंगे। जिन 15 स्थानों को अंडर पास व सर्विस रोड बनेंगे उनमें बरोदिया चौराहा, झींकनी तिराहा, मोठी तिराहा,
बाछलोन तिराहा, बम्हौरी-विवि तिराहा, समनापुर तिराहा, सुरखी गांव का प्रवेश द्वार, सुरखी ग्राम के प्रवेश का दूसरा छोर, गौरझामर-केसली तिराहा, गौरझामर के आखिर में बाइपास, देवरी का बाइपास, देवरी-दमोह तिराहा, देवरी के दूसरे छोर पर स्थित बाइपास, महाराजपुर तिराहा और गढ़पहरा-मसवासी ग्रंट की सर्विस रोड शामिल है। अंडर पास और सर्विस रोड बनाने पर एनएचएआई करीब 650 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। अब हाई वे क्रॉस करने के बजाए वाहन नीचे से निकलेंगे। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृत साहू ने बताया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बायपास पर सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना होती थी। प्राधिकरण जबलपुर के आधीन 350 किलोमीटर का मार्ग है जिसमें 26 ऐसे स्थान चिन्हित हुए हैं जहां पर सड़क हादसे अधिक हो रहे थे। ऐसे स्थानों पर व्हीकल अंडर पास बनाया जा रहा है। इसके जरिए राजमार्ग से लगे गांव या आबादी को राजमार्ग की बजाए नीचे से ही वाहन लेकर निकलने की सुविधा होगी। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी। इस नई व्यवस्था से एनएच का ट्रैफिक भी बेहतर होगा। ईधन व समय की बचत होगी। प्रदेश के 51 जिलों में ब्लैक स्पॉट की संख्या 465 से घटकर 395 रह गई है। यह सड़क के दुर्घटना संभावित स्थानों पर तकनीकी सुधार की वजह से हुआ है। लेकिन सागर में ये संख्या 24 से बढ़कर 26 हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सागर को प्रदेश में सर्वाधिक ब्लैक स्पॉट वाला जिला चिन्हित किया है।


By - sagar tv news
30-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.