सागर-गणतंत्र दिवस पर ऐसा क्या हुआ जो भीम आर्मी कर रही प्रदर्शन। आगे क्या होगा जानिए

 

सागर-भीम आर्मी ने दी
उग्र आंदोलन की चेतावनी

सागर-गणतंत्र दिवस पर ऐसा क्या हुआ जो भीम आर्मी कर रही प्रदर्शन। आगे क्या होगा जानिए

सागर के देवरी में 26 जनवरी को किला मैदान में कार्यक्रम के दौरान हुए बवाल के बाद अब मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष को साथियों समेत जेल भेजने के बाद दूसरे दिन भीम आर्मी मैदान में उतर आई है। जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें जेल में बंद पदाधिकारी को बाहर निकालने और झूठी रिपोर्ट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
पदाधिकारियों का कहना है कि देवरी के किला मैदान मे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान संविधान निर्माता डां भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नहीं रखी हुई थी। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष शिवा अहिरवार ने इस बात का विरोध किया तो मौजूद कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके साथ ही उसके और अन्य साथियों के साथ मारपीट की गई। राजनैतिक रसूख के चलते झूठा मामला दर्ज करा दिया। और थाना परिसर मे बाबा साहेब मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। जो कि काफी निदंनीय है। ज्ञापन के माध्मय से प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन किया जाएगा इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


By - sagar tv news
28-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.