मुख्यमंत्री के गृहजिले में बड़ी घटना। भाजपा नेता के घर क्यों पसरा मातम ?

 

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृहजिले उज्जैन में बड़ी घटना सामने आई है। बदमाशों ने भाजपा नेता और व्यापारी के घर की खुशियां लूट लीं। पति—पत्नी की बॉडी खून से सनी हालत में घर में मिली है। लुटेरों द्वारा लूटपाट करने के उदृेश्य से घटना को अंजाम देने की आशंका लगाई जा रही है। घर में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। CCTV कैमरे भी डैमेज किए गए हैं।

 

 

घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा देवास में रहता है। दो दिन पहले ही दंपती पंजाब से लौटे थे। वे रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज बाहर नहीं निकले तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा।

 

 

 

अंदर कमरे में रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत पड़े हुए थे। चारों ओर खून ही खून फैला हुआ था। घटना शनिवार तड़के 3 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। रामनिवास भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष रह चुके थे। पेशे से गल्ला व्यापारी थे। उनके नाम 300 बीघा जमीन है। गांव के लोगों ने बताया कि रामनिवास काफी मिलनसार थे।

 

 

 

सभी से अच्छे से बात किया करते थे। जरूरत पड़ने पर मदद भी करते थे। घटना के बाद फ्लोर पर जगह-जगह खून के धब्बे मिले। मेन गेट बंद था, पीछे का दरवाजा खुला था। यह भी पता चला है कि भाजपा नेता ने कई लोगों को उधार पर पैसा भी देखा रखा था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। भाजपा नेता के साले ने बताया जब वे पहुंचे तो मेन गेट का दरवाजा बंद था। इसे तोड़कर अंदर एंटर हुए। देखा तो पीछे का दरवाजा खुला हुआ था।

 

 

 

खिड़की की ग्रिल भी टूटी हुई थी। पुलिस का कहना है रात में किसका मूवमेंट रहा, घटना की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। गन शॉट इंजरी नहीं मिली है। चाकू या किसी दूसरे धारदार हथियार से घटना कारित करने की आशंका है। पीएम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद भय का माहौल है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में बड़ी घटना से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते दिख रहे हैं।


By - sagartvnews
27-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.