चाय नाश्ता की दुकान में लगी आग,फिर जो हुआ देखिए खबर

 

कटनी जिले में चाय—नाशता की दुकान में एक गैस सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। चपेट में आने से 3 लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुकान में रखा गैस सिलेंडर फटने से आसपास अफरा तफरी मच गई। सिलेंडर फटने का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

 

 

हादसा कटनी जिले के बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम विलायतकलां का है। जहां स्टेट हाईवे किनारे बनी चाय नाश्ते की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी आग ने भीषड़ रूप ले लिया। हालांकि दुकान संचालक सहित अन्य लोग पानी की मदद से उसे बुझाने में जुटे रहे।

 

 

लेकिन दुकान में रखे समान के साथ गैस सिलेंडर आग के संपर्क में गया और बड़ा विस्फोट हो गया। जिसका लाइव वीडियो अब समाने आया है। 3 लोग आग से झुलस गए जिसमे से एक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिन्हे तत्काल इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया है। 

 

पुलिस ने बताया कि चाय नाश्ते की दुकान में आग लगने की जानकारी लगी थी तभी फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए पुलिसबल भेजा गया था। इसी दौरान सिलेंडर फट गया और आग भयावह हो गई। घायलों को इलाज लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


By - sagartvnews
27-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.