सागर-गणतंत्र दिवस पर किसानों ने क्यों निकाली ट्रैक्टर​ तिरंगा रैली। तहसील में किया प्रदर्शन

 

ट्रैक्टर लेकर क्यों निकले किसान ?
नारेबाजी की यह रही वजह

सागर-गणतंत्र दिवस पर किसानों ने क्यों निकाली ट्रैक्टर​ तिरंगा रैली। तहसील में किया प्रदर्शन

देश में किसानों की परेशानियों पर ध्यान आकर्षित कराने के लिए शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आहृवान पर भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन
ने जैसीनगर ब्लॉक में ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली। किसान रमपुरा गांव से ट्रैक्टरों पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए 30 किमी दूर जैसीनगर तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां हाथों में फसल के पौधे लेकर अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं। राष्ट्रपति और कलेक्टर के नाम किसानों ने ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। किसानों का कहना था कि आज देशभर में किसान परेशान हैं। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। आमदनी अट्ठनी और खर्चा रुपैया जैसा हाल है। किसान यूनियन पदाधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया सभी किसानों की मुख्य मांगे देश के किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ होना चाहिए। एमएसपी फसल गारंटी कानून सी2 प्लस 50 के आधार पर दिया जाए। लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी और सजा की मांग है। साथ ही जैसीनगर के जमुनिया गांव के किसानों की फसल पाला पढ़ने से नष्ट हो गई है उनका सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। धान 3100 रूपये और गेहूं 2700 रुपए समर्थन मूल्य जो चुनाव के समय गारंटी दी थी उसका आदेश तत्काल जारी करने की किसानों की मांगे हैं। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने चेतावनी भी दी अगर किसानों की मांगे पूरी नहीं होती तो एक बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा। आज का प्रदर्शन पूरे देश में किया गया है। इसी कड़ी में जैसीनगर में भी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई।


By - sagar tv news
26-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.