वाहन पर प्रेस लिखकर चल रहा था कारोबार, पुलिस ने रोका तो ऐसे हकीकत आई सामने।

 

जबलपुर क्षेत्र में जलपरी के समीप बुलेरो वाहन से 1 लाख रुपए कीमत की 20 पेटी देशी शराब पकड़ी गई है। खास बात यह है कि तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन के आगे प्रेस लिख रहा था।

 

 

मुखबिर से सूचना मिलते ही गोरखपुर थाना पुलिस ने वाहन को घेर लिया। सफेद रंग की बुलेरो में सामने वाले शीशे पर PRESS और हिन्दी में आर्यावर्त न्यूज का पंपलेट चस्पा था। बुलेरो वाहन जलपरी तरफ से रामपुर होते हुए गोरखपुर तरफ आ रहा था।

 

 

सूचना पर पहले ही शक्तिभवन के आगे जलपरी रोड में स्टापर लगाकर नाकेबंदी की गई। बुलेरो वाहन जलपरी तरफ से रामपुर की ओर आते दिखा जिसे स्टापर लगाकर रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक तेजी से भागने लगा।

 

 

 

पुलिस वाहन को पीछा करता हुआ देखकर बुलेरो वाहन चालक वाहन को रोड के किनारे खड़ा कर जंगल मे भाग गया। अंधेरा होने से चालक पकड़ में नहीं आ सका। वाहन की तलाशी ली गई वाहन की सीट पर 20 कार्टून में 1000 पाव देशी शराब रखी मिली। शराब की कीमत 1 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।


By - sagartvnews
26-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.