सागर- लाखा बंजारा झील किनारे पहुंचे कलेक्टर। पाथवे पर बाइकर्स देख बोले इन पर कार्रवाई की जाए।

 

सागर स्मार्ट सिटी द्वारा लाखा बंजारा झील के कायाकल्प की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को कलेक्टर दीपक आर्य अधिकारियों समेत निर्माण कार्यों की प्र​गति और कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे। उन्होंने झील में चलाए जाने वाले क्रूज के रिनोवेशन कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि क्रूज पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की भी व्यवस्था करें ताकि झील में घूमने आने वाले लोग क्रूज पर घूमते हुए विभिन्न व्यंजनों का भी लुत्फ ले सकें।

 

 

उन्होंने झील के आस-आस किए जा रहे लाइटिंग की जानकारी ली। शेष इलेक्ट्रिसिटी कार्यों और मोंगा बधान की ओर पाथवे किनारे लगीं स्ट्रीट लाइटों की टेस्टिंग कर चालू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पाथवे पर लगाएं जा रहे फ्लेग स्टोन का निरीक्षण किया एवं इसी दौरान फ्लेग स्टोन पाथवे से दोपहिया वाहन लेकर निकलने वालों को समझाया।

 

 

उन्होंने शख्त निर्देश देते हुए कहा की यह पाथवे यहां पैदल घूमने आने वालों के लिए बनाया गया है कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने कहा की पाथवे पर वाहन चलाना प्रतिबंधित है यहां से वाहन लेकर निकलने पर यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने मोंगा बधान से चकराघाट की ओर झील में स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए बांसों को भी तत्काल निकालने की कार्रवाई की जाए।

 

 

 

उन्होंने म्यूजिकल फाउंटेन, छतरी निर्माण, घाट निर्माण, ओपन एयर थियेटर निर्माण, ग्रेवॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, प्लांटेशन कार्य आदि सहित झील के सभी शेष बचे छोटे-मोटे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली एवं जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सागर स्मार्ट सिटी कार्यपालन यंत्री विद्युत अभिषेक सिंह राजपूत, सहायक यंत्री पुष्पेन्द्र द्विवेदी, कृष्णा खाड़े, उपयंत्री राघव शर्मा, गुल्शन देशमुख, प्रवेश राठौर, पीएमसी टीमलीडर एवं एक्सपर्ट सहित निर्माण एंजेंसी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।


By - sagartvnews
24-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.