अयोध्या महोत्सव में दुल्हन की तरह सजी ओरछा नगरी रामराजा की CM ने उतारी आरती

 

अयोध्या में रामलाल की प्राण—प्रतिष्ठा की खुशियां मप्र में भी जोरदार तरीके भक्तिमय अंदाज में मनाई गईं। रामराजा सरकार की नगरी ओरछा धाम के निवासी भी लाइव प्रसारण के माध्यम से रामलला प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत प्रदेश के बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

 

मुख्यमंत्री ने लाइव प्रसारण के साथ यहां प्रदेश की सुख—समृद्धि की प्रार्थना भी की। आर्चायों ने श्लोक एवं मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूजा अर्चना करवाई। डॉ. यादव ने अयोध्या से हो रहे लाईव प्रसारण के साथ ही आदित्यादि नवग्रह मंडलम पीठ, सर्वोत्तोभद्र मंडलम पीठ, श्री गणेश गौरी पीठ, श्री षोडष मातृका पीठ का विधि विधान से पूजन किया। भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पण करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने

 

जनप्रतिनिधियों के साथ आरती भी की। पूजा संपन्न होने के बाद भजन गायिका माधुरी मधुकर ने भगवान श्री राम पर आधारित भजन प्रस्तुत किये। मंदिर परिसर में ही सीएम डॉ मोहन यादव ने श्री रामराजा लोक के मॉडल का अवलोकन किया तथा उसकी प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद भंडारे में अपने हाथों से महिला श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भंडारे में खुद भी प्रसादी ​ग्रहण की।  

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति पर्यटन और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धमेन्द्र सिंह लोधी, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, अखिलेश अयाची, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।


By - sagar tv news
23-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.