रामलला प्राण प्रतिष्ठा से चारों ओर खुशी का माहौल। धूमधाम से निकाली कलश यात्रा।

 

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की धूम देशभर में देखी जा रही है। छतरपुर के बकस्वाहा में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें शहर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाए।

 

 

कुडेरिया मंदिर से निकली कलश यात्रा का जगह—जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की संयुक्त नेतृत्व में गाजे बाजों एवं भजन कीर्तन मंडलियों के साथ निकल गई।

 

 

इस यात्रा में बूढ़े बच्चों एवं महिलाओं सहित हजारों की संख्या में राम भक्तों की उपस्थिति देखी गई। यात्रा के दौरान राम भक्त भक्ति में लीन नाचते थिरकते हुए नजर आए। दुर्गा वाहिनी प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में हजारों की संख्या में दुर्गा वाहनी से जुड़ी महिलाओं ने संपूर्ण नगर में ध्वजा पताका लहराई।
नगर भ्रमण के बाद कुडेरिया मंदिर पर ही यात्रा का समापन हुआ।


By - sagartvnews
22-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.