रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा देख भावुक हुए मंत्री गोविंद सिंह और सागर विधायक की पत्नी अनुश्री जैन

 

 

अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है। प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देश के साथ सागर के भक्तों ने भी लाइव देखा। जैसे ही भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हुई तो सागर जय-जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा।

 

 

हर तरफ जय श्रीराम के जयकारों के साथ आतिशबाजी की गई। मंदिरों में दीप जलाकर आरती और पूजा-पाठ किया गया। भगवान श्रीराम मंदिर के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम वृंदावन बाग मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिसे देखने के लिए शहर के सैकड़ों भक्त पहुंचे।

 

 

 

वहीं कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह राजपूत, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, विधायक पत्नी अनुश्री जैन समेत अन्य मौजूद रहे। सभी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान लाइव देखा।

 

 

इसी दौरान जैसे ही भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा हुई तो कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भावुक हो गए। वहीं सागर विधायक शैलेंद्र जैन की पत्नी अनुश्री जैन भावुक हुई और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। चारों तरफ जय-जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। आतिशबाजी की गई।


By - sagartvnews
22-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.