प्रधान आरक्षक की अनोखी भक्ति पानी में योग के साथ पढ़ते हैं हनुमान चालीसा।

 

दमोह में भगवान राम की अनोखी भक्ति का तरीका इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रधान आरक्षक बिना किसी सहारे के पानी में घंटों तक बिना हाथ-पैर चलाए योग साधना करते रहते हैं। उनकी माने तो यह राम नाम की ताकत है।

 

 

उनका वजन एक क्विंटल है। इसके बाद भी वे पानी में फूल की तरह अतराते रहते हैं। वे पानी पर ऐसे लेटे रहते हैं जैसे लोग पलंग पर लेटते हैं। हिंडोरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवान दाहिया कई सालों से इस तरह की साधना कर रहे हैं।

 

 

राम मंदिर बनने के लिए वे कई सालों से इसी तरह भगवान का सुमरन करते हैं। मप्र सरकार भी उन्हें अनोखे जल योग को देखते हुए सम्मानित कर चुकी है। वह दस साल की उम्र से भगवान की सेवा भक्ति करते हैं इसलिए मां ने उनका नाम भगवानदास रख दिया था।

 

 

 

फिलहाल 22 तारीख को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा है लिहाजा बीते दो दिनों से भगवानदास विशेष रूप से जलयोग कर राम नाम का जप कर रहे हैं। उनका कहना है जिस तरह राम नाम लिखे पत्थर तैरते हैं वैसे ही वे भगवान की कृपा से यह कर पाते हैं।


By - sagar tv news
20-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.