सागर- ये चमक ये दमक फुलवन मा महक सब कुछ सरकार तुम्है से हैं....!

 

सरकारी मशीनरी के कामकाज से सभी लोग बाकी हैं कई बार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद भी ठेकेदारों और जिम्मेदारों की मनमानियां देखने को मिलती है लेकिन जब बात मुख्यमंत्री की हो तो व्यवस्थाएं रातों-रात दुरुस्त होने लगती है, ऐसा ही कुछ सागर शहर में भी देखने को मिल रहा है

 

जहां युद्ध स्तर की गति से अचानक कामकाज शुरू हुआ और महीनों से अधूरे पड़े काम घंटो में पूरे हो गए, इस तरह से अधिकारियो को सड़को पर देख जनता यह कह रहि है कि काश मुख्य मंत्री मोहन यादव हर महीने जिले में दस्तक दे इसके साथ हवा में ट्रेंडिग चल रहा गीत  "ये चमक ये दमक फुलवन मा महक सब कुछ सरकार तुम्है से हैं, सब कुछ सरकार तुम्है से हैं..." पंक्तियां लोग गुनगुना रहे हैं

 

क्योंकि अचानक यह सब सागर शहर की सड़कों पर दिखाई दे रहा है सड़कें चमचमा रही है, नालियों की सफाई हो गई, दीवारों का रंग रोगन किया गया है, पेड़ो की छटाई हो गई है , रास्तों पर झाड़ू लगाएं गए हैं सरकारी बिल्डिंग चमकने लगी है, सब कुछ रातों रात ऐसे बदला है कि लोग देखकर भी विश्वास नहीं कर पा रहे है. चाहे वह कलेक्ट्रेट परिसर हो या स्मार्ट सिटी की बिल्डिंग पुलिस लाइन का इलाका हो या गोपालगंज की सड़के, सभी जगह के हालात बदल गए हैं


By - sagar tv news
20-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.