सागर आ रहें मुख्यमंत्री मोहन यादव 3 घंटे क्या-क्या करेंगे देखिए

 

सागर में 3 घंटे रुकेंगे मुख्यमंत्री

अधिकारियों की फूली रहेंगी सांसे ! 

 

सागर आ रहें मुख्यमंत्री मोहन यादव 3 घंटे क्या-क्या करेंगे देखिए

 

 

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दायित्व सम्हालने के बाद डा. मोहन यादव शनिवार 20 जनवरी को पहली बार सागर आयेंगे, डा. मोहन यादव दोपहर 12.30 बजे हैलीकॉप्टर से पुलिस लाईन हैलीपेड पर पहुंचेंगे, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री की आगवानी करेंगे। हैलीपेड के बाहर मुख्यमंत्री विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंटकर ज्ञापन लेंगे.

पुलिस लाईन गेट के बाहर से जन आभार यात्रा में शामिल होगें। जन आभार यात्रा का मार्ग लगभग डेढ़ किलो मीटर का होगा। मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. तिराहा पहुंचेगी, जहां से डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचेगें। 

जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत होगा। छात्र-छात्राएं भी उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त करेंगे। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद देगें। डा. मोहन यादव दोपहर 1.10 बजे पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित आभार सभा को संबोधित करेंगे। वे जिले के अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

आभार सभा के बाद मुख्यमंत्री डा. यादव दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सागर संभाग की समीक्षा बैठक लेगें। पहले वे आईजी, डीआईजी, कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ सागर संभाग में कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करेंगे,  दोपहर 3.30 बजे से डा. मोहन यादव विकास कार्यो के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। संभागीय समीक्षा बैठक के बाद वे पुलिस लाईन स्थित हैलीपेड से हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल रवाना हो जायेगें।


By - sagartvnews
19-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.