लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दमोह लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे

 

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह 19 जनवरी को
दमोह लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे


लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दमोह लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे


आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा संगठन के सागर संभागीय क्लस्टर प्रभारी और पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह 19 जनवरी, शुक्रवार को दमोह जिला भाजपा कार्यालय पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई इस बैठक में दमोह लोकसभा क्षेत्र में शामिल आठों विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा क्षेत्र में अपेक्षित श्रेणी के लोगों को ही आमंत्रित किया गया है।

इसमें सागर, दमोह, खजुराहो और
टीकमगढ़ लोकसभाओं का
प्रभारी पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह
को बनाया गया है।

 

बैठक में आमंत्रितों में लोकसभा क्षेत्र में
आठ विधानसभा क्षेत्रों के सभी जिला
पदाधिकारी, वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष
वर्तमान और पूर्व विधायक, लोकसभा क्षेत्र
में रहने वाले सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष
संबंधित आठों विधानसभा क्षेत्रों के नगर
ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री शामिल हैं।


By - sagartvnews
18-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.