मुख्यमंत्री मोहन यादव उपलब्धियां बताते रहे कमियों की बारी आई तो देखिए कैसे आगे बढ़ गए।

 

इस ​सवाल से क्यों बच निकले सीएम?आखिर क्यों नहीं दे पाए सीएम जवाब ?

मुख्यमंत्री मोहन यादव उपलब्धियां बताते रहे कमियों की बारी आई तो देखिए कैसे आगे बढ़ गए।

राजनीति में नेता घोषणाएं बहुत करते हैं। उपलब्धियां भी गिन—गिनकर बताते हैं। लेकिन जैसे ही जनता के हितों पर सवाल किए जाते हैं तो कन्नी काट जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या इंदौर में भी सामने आया। यहां बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बड़ा रोड शो करने पहुंचे थे। रोड शो के पहले ही वह मीडिया से मुखातिब हुए।

 

यहां उन्होंने आम जनता को सरकार की ओर से दी जा रही सहूलियतों की जानकारी देते हुए आगामी रूपरेखा भी सामने रखी। इंदौर शहर के हुकुमचंद मिल के कर्मचारियों का हक और सड़क चौड़ीकरण में जमीन गवांने वालों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र सरकार की आम जन हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देते रहे। इंदौर में यातायात सुधार के बारे में समझाया। सीएम की बात खत्म होते ही एक खबरनवीस ने उन्हें मप्र के सरकारी स्कूलों में बच्चों को ड्रेस न मिल पाने का सवाल दाग दिया। किसी ने पीछे से अवैध कालोनियों पर भी सवाल पूछ लिया। पत्रकारों के सवालों में खुद को उलझता देख सीएम ने मुस्कराते हुए हाथ जोड़े और बोले अभी नहीं। इसके बाद वे आगे बढ़ गए। राजनीति में सभी नेता ऐसे ही अपनी बात जनता के सामने रखते हैं और उलझने वाले सवालों से बच निकलते हैं।

 

अब मुख्यमंत्री भी अपने को कैसे उलझन में डालते सो उन्होंने भी आगे बढ़ने में ही भलाई समझी। आपको बता दें कि नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश की हर छोटी—बड़ी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। लगभग हर घटना के संबंध में वे मीडिया को जानकारी देते हैं और अधिकांश सवालों के जवाब भी बेबाकी से देते हैं। यहां मुख्यमंत्री सवाल से बचते हुए भी मीडियाकर्मियों का दिल जीतने से पीछे नहीं हटे। चेहरे पर मंद मुस्कान के साथ ऐसे आगे बढ़े कि मीडिया को जवाब मिलने का कोई मलाल ही नहीं रहा।


By - sagartvnews
17-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.