मकर सक्रांति पर पुलिस की निगरानी में हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी।
मकर संक्रांति पर पुण्य सलिला मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को नमन कर सभी ने दान पुण्य किया। श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही नर्मदा में स्नान करने लगे थे। दूर—दूर से एक दिन पहले ही लोग घाटों पर आ गए थे। सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों ने डुबकी लगाई।
कोई पिंड भरते हुए तो कोई भजन गाकर मा नर्मदा की भक्ति में का लगा रहा।बौरास, चौरास, केतोघान,सोकलपुर, अलीगंज में लाखों भक्तो ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। नर्मदाघाट बोरास घाट पर लाखों भक्तो ने मकर संक्रांति पर्व पर लगाई डुबकी।
अधिक गहराई में न जाने के लिए पुलिस ने लाल झंडे लगाकर व्यवस्था की। मोटरबोट और गोताखोर चप्पे—चप्पे पर नजर रखे रहे। लोगों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों ने खिलौने खरीदे, मिठाईयां खाईं और झूलों का आनंद लिया। महिलाओं ने भी जमकर खरीदी की।