सागर- राममंदिर प्रतिकृति की पूजा कर भावभिवोर हुए शहरवासी। दीवाली मनाएंगे लोग।

 

अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा देशवासियों की बड़ी खुशी बन गई है। जगह—जगह कलश यात्राओं का दौर चल रहा हैै सागर शहर भी इसमें पीछे नहीं है। शुक्रवार को शहर में अक्षत यात्रा निकाली गई। इसमें लोगों ने उत्साह और भक्ति के साथ पुण्य लाभ लिया। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद सागर से एक हजार श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। इसके पूर्व 22 जनवरी को रामभक्त ऐसा भव्य वातावरण तैयार करेंगे कि

 

सागर भी अयोध्या के समान जगमग दिखेगा। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भगवान राम के मंदिर बनने का सपना पूरा होते हुए हम देख रहे हैं। इस पुण्य कार्य के लिए सभी रामभक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाइयां दे रहे हैं। हम सभी घर—घर दीपावली की तरह तैयारियां कर दीपक जलाकर प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर में स्वागत करेंगे। अक्षत यात्रा पूजा अर्चना के साथ राजीव नगर वार्ड से प्रारंभ होकर

 

भगत सिंह वार्ड होते हुए मोतीनगर चौराहा पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के स्वागत में वार्ड वासियों ने घर के बाहर रंगोली सजाकर दीप जलाए। यात्रा में विधायक जैन व उपस्थित श्रद्धालुओं ने घर—घर अक्षत भेंट कर 22 जनवरी को घर में दीप प्रज्ज्वलन का आग्रह किया। यात्रा में चल रही भजन मंडलियों ने राम धुनों से माहौल राममय कर दिया। यात्रा में राजकुमार साहू, जगन्नाथ गुरैया, सुंदर बचकैया, श्याम तिवारी,रितेश मिश्रा, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, सुषमा यादव, सतीश जैन, अनुज साहू, श्रीकांत जैन, नीरज यादव, सचिन घोसी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शनिवार को अक्षत कलश यात्रा बड़ी नदी हनुमान मंदिर से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी।


By - sagar tv news
13-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.