सागर जिले की पुलिस क्या वाकई में सो रही है देखिये

 

सागर पुलिस क्या वाकई में सो रही है ,जी हां क्या सो रही है ,लगातार सागर शहर और जिले से आ रही चोरों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ,तो सागर पुलिस क्या वाकई में सो रही है , ना तो चोरो का पता है ना कोई चोरी का पुलिस खुलासा कर रही है ,ना ही चोरों को पकड़ रही है ,तो क्या वाकई में सो रही है।

 

जी हां सागर जिले की पुलिस ठंड में सो रही है। अगर ऐसा है तो आप अपने घर की स्वंय रक्षा करे क्यों सागर जिले की पुलिस वाकई में सो रही है। जी आ सागर में हो रही लगातार चोरियों का पता ही नहीं चल पा रहा है और चोरियां होती जा रही है सागर जिले के देवरी से चोरों के हौसले बुलंद होने का मामला सामने आया है। जहां रात्रि मे चोरो ने आधा दर्जन दुकानों को अपना निशाना बनाया है। जिसके बाद इलाके मे हडकंप मच गया है।

 

साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहें हैं। मामला देवरी के बस स्टैंड की दुकानो से जुड़ा हुआ है। जहाँ चोर ने आधा दर्जन दुकानों को अपना निशाना बनाया। और दुकानों मे से नगद रूपये एवं सामान ले उड़ा चोर। वही एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जहां चोर ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा है। जी हां मामला  देवरी थाना क्षेत्र के देवरी नगर से जुड़ा हुआ है। नगर के बस स्टैंड पर स्थित दुकानों को चोरो ने

 

आधा दर्जन दुकानों पर धावा बोला है।। चोर ने पान ,गुटखा की दुकान और नगद ले उड़ा गया। वही  पूरी घटना के दौरान चोर एक बड़ी दुकान मे सैंध लगाने मे नकामयाब हुआ है। नकामयाबी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बस स्टैड पर स्थित अमन किराना पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे चोर कैंद हुआ है। जिसमे चोर जाली पार करके ताला तोड़ने का प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है। चोर के हाथ मे धारदार हथियार बका भी दिखाई दे रहा है। 

वही इस घटना से दुकानदारों मे हडकंप की स्थिति है। जहां दुकानदारों ने थाने पहुचकर मामले की शिकायत की है।

 

 
 

By - sagar tv news
10-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.