सागर-बर्फीली ठंड में धूप के दर्शन दुर्लभ, बारिश बढ़ा सकती है ठिठुरन

 

सागर में मौसम का मिजाज इन दिनों ठीक नहीं है। कोहरे की चादर से से निकलकर धूप धरती पर नहीं आ पा रही है। अघोषित कर्फ्यू से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आसमान में छाए बादल बारिश का इशारा कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल इस ठंड से निजात मिलने के आसार नहीं हैं।

 

करीब एक सप्ताह बाद ही यह बादल और कोहरे का आवरण पीछा छोड़ेगा। एक-दो दिन में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। ऐसे में ठंड और भी बढ़ना तय है। तापमान इन दिनों 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। सर्दी का यह सितम मौसम का मिजाज किरकिरा कर रहा है। दोपहर तक तो कोहरे के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।


By - sagartvnews
04-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.