सागर- नींद की गोली खिलाकर सुहागरात में भागी लुटेरी दूल्हने ! लाखों की चपत लगाई

 

सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र में सुहागरात के पहले ही दूल्हे को नशीला पदार्थ खिलाकर दो दुल्हनें घर से भाग गई। दोनों युवती घर से लाखों रुपये के जेवर, नकदी भी अपने ले गई। दूल्हों को होश आने के बाद इसकी जानकारी लगी। दूल्हा पक्ष के लोगों ने थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल समनापुर निवासी 29 वर्षीय कमलेश की काफी समय से शादी नहीं हो रही रही थी

 

परिचित कृष्णकांत तिवारी ने अपनी नजर में लड़की होने की बात कही, उसने बताया था कि 26 दिसंबर 2023 को ओडिशा से लड़की आएगी। 29 दिसंबर 2023 को कृष्णकांत ने जानकारी दी कि लड़की आ गई है।

 

सागर से नोटरी कराना है। लड़की का नाम 28 वर्षीय देविका पिता छल्लू नायक ओडिशा की रहने वाली है। हम लोगों को लड़की पसंद आ गई थी। 30 दिसंबर 2023 को रानगिर माता मंदिर में मंगलसूत्र पहनाकर सिंदूर लगाकर शादी कराई। 2 जनवरी की रात 11 बजे खाना खाकर सो गए थे। रात 12 से 1 बजे मेरी मां मालती बाई ने जगाया और बताया कि बहू नहीं दिख रही। वह अपने साथ पूरे जेवर मंगलसूत्र, पायल, बिछिया व नकद रुपए गायब थे।

 

इसी गांव के वीरेंद्र को भी कृष्णकांत ने ऐसे ही शादी कराने  लड़की दिखाकर रिश्ता तय कर आया था  इसके बाद 2 जनवरी 2024 को रानगिर में सभी रिश्तेदारों के साथ में जाकर माता मंदिर के यहां एक दूसरे को वर माला पहनाकर मंगलसूत्र, सिंदूर लगाकर शादी की। दुल्हन ने रात 12 बजे नशीली दवा खिला दि।

 

जिससे होश नहीं रहा। रात में मां ने करीब 1 बजे जगाया। बहू को देखी तो वह कमरे में नहीं थी। तलाश करने पर घर में पड़ोस में की कोई पता नहीं चला। वह अपने साथ पूरे जेवर एक मंगलसूत्र, 2 सेट पायल, बिछिया व नकदी अपने साथ लेकर चली गई।

 
 
 

By - sagar tv news
04-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.