क्या सागर में पुलिस क खोफ कम हो गया है चोरों के कारण स्कूल भी नहीं बचे

 

खुरई के जेल रोड स्थित भगवान दास चंदेल वार्ड में एक निजी स्कूल सहित एक सूने घर में चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों ही मामलों की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

 

नगर में लगातार चोरियों की संख्या बढ़ रही है। चोर भी अब शातिर हो गए हैं। अब चोर अपने आप को सुरक्षित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने के साथ ही डीवीआर ही चोरी कर ले जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला खुरई के जेल रोड पर संस्कार पब्लिक स्कूल में देखने को मिला। जहां चोरों ने नगदी पर हाथ साफ कर दिया तो वहीं डीवीआर भी चोरी कर लिया है। स्कूल के संचालक देवेंद्र तिवारी निवासी जगजीवन राम वार्ड ने बताया कि

 

जब वह स्कूल पहुंचे तो दो दरवाजों के ताले टूटे हुए मिले। इसके अलावा पड़ोसी ने बताया कि रात में स्कूल के अंदर से आवाज सुनाई दे रही थी। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में से एक केमरा टूटा हुआ मिला। इसी के साथ कैमरे का डीवीआर, टीवी का रिसीवर कीमत करीब 15 हजार रूपए चोरी कर लिया गया है। इसके अलावा स्कूल के ऑफिस में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसके अंदर का लॉकर भी तोड़कर उसमें रखे करीब 25 हजार रूपए भी चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी खुरई शहरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

 

जिस स्कूल में चोरी हुई है उसी स्कूल के पीछे रहने वाली सुनीता पति जगदीश राय(55) निवासी भगवान दास चंदेल वार्ड ने बताया कि  गिरने के कारण उसके हाथ में फैक्चर हो गया था। इलाज के लिए वह सागर गई हुई थी। घर में कोई भी नहीं था। जब वह वापस लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर से चांदी के 20 सिक्के, पायल, नगदी और गुल्लक भी गायब मिली। घर से कुल करीब 50 हजार रूपए की चोरी हुई है। पुलिस थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों की जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news
30-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.