सागर-रक्षा राजपूत के चुनाव हारने पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने कराया मुंडन !

 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सरकार आने का दावा कर रही कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है इसके साथ ही कार्यकर्ताओं नेताओं के द्वारा ली गई कसमें वादे संकल्प को पूरा किया जा रहा है। ऐसे ही सागर जिले की खुरई विधानसभा से एक कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता शर्त हार गए, जिसकी वजह से उन्होने मुंडन कराया है। 

 

 

दरअसल विधानसभा चुनाव में मतदान से एक हफ्ते पहले कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिपाल सिंह राजपूत निवासी बलऊ ने खुरई के परसा चौराहे पर खड़े थे, जहां भाजपा के लोग भी थे, राजनैतिक चर्चा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मंत्री भूपेंद्र सिंह की जीत को लेकर दावा कर रहे थे, तो वहीं प्रतिपाल सिंह राजपूत कांग्रेस नेत्री रक्षा राजपूत की जीत का दावा कर रहे थे, ऐसे ही बातों ही बातों में प्रतिपाल सिंह राजपूत ने शर्त लगा दी कि अगर खुरई विधानसभा से कांग्रेस की रक्षा राजपूत नहीं जीती तो वह अपना सर गंजा करवा लेंगे। 

 

 

 

3 दिसंबर को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद खुरई विधानसभा से भी भाजपा की जीत हुई साथ ही प्रदेश में भी प्रचंड लहर भारतीय जनता पार्टी की देखने को मिली है। परिणाम सामने आने के 6 दिन बाद बलऊ गांव निवासी प्रतिपाल सिंह राजपूत ने अपनी शर्त के मुताबिक खुरई के कचहरी के पास सेलून में पहुंचकर खुरई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाकिर खान एडवोकेट की उपस्थिति में मुंडन करवाया है।

 
 
 

By - sagar tv news
09-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.