बीना में धूमधाम से होगा रामराजा सरकार का विवाह ,लगुन से हुई शुरुआत

 

बीना के खिरिया वार्ड में स्थित श्रीरामनाम सिद्ध पीठ मंदिर में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां भगवान रामराजा सरकार के वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। और इसकी शुरुआत विवाह पूर्व होने वाली रस्मों से हो चुकी है। हर रस्म को धूमधाम से किया जा रहा है, लगुन नवीन भिलवारे के घर पर लिखी गई,

 

जहां से भक्त लगुन लेकर श्रीरामनाम सिद्ध पीठ पहुंचे। लगुन के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गए है। बीना नगर का यह सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। लगुन से कार्यक्रमों की हुई शुरुआत अगहन शुक्ल पंचमी याने 17 दिसंबर को भगवान श्रीराम और सीता का विवाह परंपरागत तरीके से किया जाएगा।

 

इस दिन भगवान की चक्रवर्ती महाबारात भी निकलेगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी इसके बाद भगवान के विवाह की अन्य रस्में होगीं। इस मौके पर भांवर,विदा सहित अनेक कार्यक्रम होंगे। सोमवार को भगवान की लगुन लिखी गई,

 

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर पं. हरदेव प्रसाद टोटें ने सभी रस्मों को पूरा किया। भगवान की लगुन नवीन मंदिर लेकर आए जिनके साथ भक्त नाचते गाते हुए आ रहे थे। भगवान के विवाह के पहले श्रीगणेश पूजन, महिला संगीत, भजनों का कार्यक्रम भी किया जाएगा।


By - sagar tv news
05-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.