सागर केंद्रीय जेल पहुंचे दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने कैदियों की बनाई साड़ियों को खरीदा

 

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह सागर सेंट्रल जेल पहुंची। इस दौरान अमृता सिंह  कैदियों द्वारा निर्मित सामग्री को देखने जेल परिसर में बने हैंडलूम शो रूम में पहुंची । उन्होंने कैदियों द्वारा बनाई गई सामग्री को देखा और तारीफ की। उन्होंने कुछ साडिया भी खरीदी।

दरअसल दिग्विजय सिंह सागर जेल में कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह धनौरा से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी अमृता सिंह भी थी। मिलने के बाद अमृता सिंह जेल परिसर में बने शो रूम में पहुंची। उन्होंने कैदियों द्वारा निर्मित सामग्री को देखती रही । शो रूम में मोजूद कर्मचारियों ने उनको सामग्री दिखाई ।

एक दो साडिया निकालकर देखी और  उसकी क्वालिटी और डिजाइनों को देख कर पूछा कि कहा से बनी है।तो कर्मचारियों ने बताया कि केदिया ने अपने हाथो से इनको बनाया। अमृता सिंह ने कैदियों के कार्यों की सराहना की।  उन्होंने कहा कि कैदियों द्वारा काफी मेहनत से सामग्री को तैयार किया जा रहा है। उनकी मेहनत को प्रोत्साहन मिलना चाहिए इसलिए उन्होंने साडिया खरीदी है।


By - sagar tv news
21-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.