सागर नगर निगम ने निकाली बाइक रैली,मतदान करना हर मतदाता का कर्तव्य है- निगमायुक्त

 

मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आगामी 17 नवंबर को होने वाले मतदान में शत् -प्रतिशत मतदान करने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न नवाचार किये जा रहे हैं इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला के नेतृत्व में 17 नवंबर 2023 को मतदान दिवस पर आवश्यक रूप से मतदान करने की अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझते हुए पहले मतदान -उसके बाद कोई दूसरा काम करने के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निगम अधिकारियों/ कर्मचारियों ने निगम कार्यालय परिसर से विशाल बाइक रैली निकाली जो नगर के समस्त वार्डों के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस निगम कार्यालय मे समाप्त हुई ।

 

रैली में सबसे आगे जाग उठा है ,सागर सारा जनमानस ने ठाना है, है मतदान अधिकार हमारा जन-जन को समझना है ,गीत को प्रसारित करते हुए निगम का जागरूकता रथ चल रहा था उसके पीछे निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला सहित निगम अधिकारी और कर्मचारी बाइकों पर हाथों में मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लिये थे जिन पर मतदान दिवस पर मतदाताओं को मतदान करने कि अपील की गई थी ,ताकि नगर में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य की प्राप्ति हो सके।

 

 

नगर निगम आयुक्त ने चंद्रशेखर शुक्ला ने की मतदाताओं से अपील- शहर का हर मतदाता मतदान करने बूथ तक मतदान करने आए, ताकि मतदाता जागरूकता की ऐसी मिसाल कायम हो सके जो पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता तभी बढ़ सकती है जब हर व्यक्ति यह समझे कि मतदान करना उसका कर्तव्य है। सरकार का चुनना उसके अधिकार क्षेत्र में आता है इसलिए मतदाता खुलकर अपनी इच्छा अनुसार अपने मत का प्रयोग करें और 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में आवश्यक रूप से अपने मत का प्रयोग करें ।


By - sagar tv news
08-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.