सागर/खुरई -भूपेंद्र सिंह के समर्थन में केंद्रीय मंत्री का रोड शो, देखिए कितने लोग हुए शामिल
खुरई में केंद्रीय मंत्री का रोड शो सड़को पर दिखा जनसैलाब
सागर/खुरई -भूपेंद्र सिंह के समर्थन में केंद्रीय मंत्री का रोड शो, देखिए कितने लोग हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को सागर जिले के खुरई पहुंचे, उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थन में भव्य रोड शो किया, फिर एक सभा को संबोधित किया जिसमे उन्होंने भाजपा को जिताने की अपील की तो वही खुरई में विशाल स्टेडियम और एकडेमी स्थापित करने का भी अस्वासन दिया, अनुराग ठाकुर हेलीकॉप्टर से खुरई के नवीन कृषि उपज मंडी के पास बने हेलीपैड पर उतरे थे, जहां मंत्री भूपेंद्र सिंह उनके बेटे अभिराज सिंह सहित भाजपा नेताओ ने उनकी भव्य आगवानी की, इसके बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज से उन्होंने रोड शो शुरू किया, जो सभा स्थल स्टेडियम पर जाकर खत्म हुआ। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभा में कहा कि रोड शो में ऐसी भीड़ नहीं देखी। उन्होंने कहा कि 5 किलो मीटर के रोड शो में कही भी कांग्रेस के 5 झंडे भी नहीं दिखे।