सागर विधानसभा में पहुंचे भूपेंद्र सिंह ने शैलेन्द्र जैन के लिए वोट मांगे और वार्डों के पार्षदों की बैठक ली

 

मध्य प्रदेश के के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शैलेन्द्र जैन के लिए वोट मांगे और वार्डों के पार्षदों की बैठक ली और सागर में पिछले साल हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने महापौर का चुनाव शहरवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से रिकॉर्ड मतों से जीता था। पहली बार 48 में से रिकॉर्ड 40 वार्ड में भाजपा के पार्षद भी जीते थे। उस समय कई कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का कहना था कि एक कसक रह गई बाकी के 8 वार्ड और जीतना थे।

 

 

सागरवासियों ने नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक समर्थन दिया था जो एक अटूट रिकॉर्ड की तरह स्थापित हुआ। मेरा आप सभी सागरवासियों से आग्रह है कि पुनः भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान करें और नगरीय निकाय चुनाव में शेष रह गए ऐसे 8 वार्डों में भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर सभी 48 वार्डों से भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन को आशीर्वाद देते हुए संपूर्ण मध्यप्रदेश में सागर का नाम रोशन करें।

 

 

 

यह बात मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को सागर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने सागर विधानसभा से प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन के साथ पुरव्याऊ, बरियाघाट एवं मोहन नगर वार्ड में जनसंपर्क किया। इस दौरान महापौर संगीता तिवारी, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, पार्षद वैदेही पुरोहित, आयुषी अमन चौरसिया भी मौजूद रहीं। जनसंपर्क में पहुंचने पर विधायक जैन ने मंत्री सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। यहां से गली-गली, द्वार-द्वार पहुंचकर वार्डवासियों से भाजपा के लिए समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान नगरीय निकाय चुनाव में पुरव्याऊ वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रेमनारायण यादव छुटकुल ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी की।

 

 

 

भाजपा प्रत्याशी विधायक जैन ने कहा सागर शहर का उत्साह और भाजपा के प्रति विश्वास बता रहा है कि भाजपा का परचम चारों ओर लहरा रहा है। आप देखेंगे कि पूरे शहर के अंदर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक वायुमंडल बना हुआ है, जिसका समूचा श्रेय केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है।

 

 

 

पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रति मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि सभी कार्यकर्ता भाइयों, बहनों के विश्वास और सम्मान को अक्षुण्ण रखूंगा। मैं आपको पुनः आश्वस्त करना चाहता हूं कि आगामी 5 वर्ष में मैं आप सबके लिए और सागर शहर के लिए ऐसे समर्पित भाव से काम करूंगा जो इन 15 वर्षों के कालखंड को भी छोड़ देगा। सागर में विकास के और नए आयाम स्थापित होंगे क्योंकि अब केवल आप विधायक नहीं चुनेंगे अब हमें और आगे जाना है। हमने सदैव राजधर्म का पालन किया है। जो किसी से छुपा नहीं है। मुझे आप सब पर पूरा भरोसा है। हम निश्चित रूप से पुरव्याऊ एवं बरियाघाट सहित सभी वार्डों में इतिहास रचते हुए कपटनाथ के साथ-साथ सभी षड्यंत्रकारियों की विदाई का मार्ग प्रशस्त करेंगे।


By - sagar tv news
06-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.