सागर:मंत्री पुत्र बोले पापा जीते बनेंगे मुख्यमंत्री,विधायक की पत्नी बोली पति जीते तो बनेंगे मंत्री

 

विधानसभा चुनाव में सभी दलों के प्रत्याशी जनता के बीच पहुंच रहे है। कई प्रत्याशी अलग-अलग तरीको से जनता का आकर्षण अपनी तरफ खींचते है। वही प्रत्याशियों के परिवार के लोग भी जनता से समर्थन मांग रहे है।

 

 

ऐसे ही सागर जिले की दो विधानसभा रहली और सागर नगर में दोनों ही बीजेपी प्रत्याशियों के परिवारजन जनता के बीच ये कहते नजर आ रहे है की विधायक बनते ही इस बार हो सकता है प्रमोशन हो जाये।

 

 

दरसअल इस बार सागर नगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी विधायक शैलेन्द्र जैन चौथी बार मैदान में है और उनके परिवार और सर्मथक द्वारा ये प्रचारित किया जा रहा है की इस बार विधायक शैलेन्द्र जैन चुनाव जीते तो उनका मंत्री बनना तय है

 

 

जबकि रहली विधानसभा से प्रत्याशी मंत्री गोपाल भार्गव जो नौवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे है। नोवी जीत के साथ उनके परिवार और समर्थक उनके मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे है और इसे प्रचारित भी कर रहे है।

 

विधायक शैलेन्द्र जैन की पत्नी अनु जैन अपने प्रचार और नुक्कड़ सभा में जनता के बीच ये कहती नजर आ रही है की इस बार उनके पति चुनाव जीते तो वो मंत्री बनेगे यानि इस बार जनता वोट विधायक बनाने के लिए नहीं बल्कि मंत्री बनाने के लिए देगी

 

 

वही दूसरी तरफ मंत्री गोपाल भागर्व में पुत्र अभिषेक भार्गव भी अपने प्रचार में जनता के बीच संबोधन में इस बात को कहना नहीं भूलते की पापा चुनाव जीतेंगे तो गढ़ाकोटा और रहली विधानसभा का इतिहास रचा जायेगा और हो सकता है वो मुख्यमंत्री भी बन जाये।

 

 

सभी दल अपने अपने प्रत्याशी को चुनाव में जीत दिलवाने के लिए जनता को अपनी और आकर्षित करते है ऐसे में परिवार के लोगो को इस जीत के मायने और भी ज्यादा मालूम होते है इसलिए भी पूरा दम लगाने के साथ साथ जीत के बाद क्षेत्र को क्या क्या फायदा होगा इसको बताना नहीं भूलते। अब देखना होगा जो ये दावे कर रहे है क्या वो वाकई सच हो जायेगे


By - sagar tv news
05-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.