सागर-हेलीकाप्टर से दो केंद्रीय मंत्री सागर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पहुंचे

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा विधानसभा के शाहगढ़ में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में हेलीकाप्टर से पहुँचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल,हेलीपेड पर भारतीय जनता पार्टी के बंडा विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठी भर कार्यकर्त्ता ही नजर आये, मंत्री भूपेंद्र सिंह भी अपने काफिले के साथ हेलीपेड पर पहुँचे और बंडा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भी अपने काफिले के साथ पहुँचे

 

 

तब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की संख्या कुछ हद तक बड़ी, मंत्री भूपेंद्र सिँह तो अपनी गाड़ी से नीचे तब उतरे जब दोनों केंद्रीय मंत्री आ चुके थे,विधानसभा बंडा में भारतीय जनता पार्टी की विधायक की टिकिट घोषित होते ही उनका विरोध होना शुरू हो गया था,

 

 

इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रंजोर सिंह ने पार्टी से स्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी के टिकिट पर चुनाव लड़ रहे है, और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर यादव ने भी स्तीफा देकर आम आदमी पार्टी के टिकिट पर चुनाव मैदान में है,

 

 

 

इसी का नतीजा ये है की आज भीड़ को कम देखते हुये हेलीकाप्टर से नगर का चक्कर भी लगवाया गया इसके बाद भी हेलीपेड पर भीड़ कम नजर आई, कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को शाहगढ़ में छोड़कर, प्रहलाद पटेल हेलीकाप्टर से चुनावी सभा को सम्बोधित करने चले गये, जाने के पहले पत्रकारों के सवालो का जवाब दिया,

 

 

 

इसके बाद भूपेंद्र यादव का कार्यकर्ता सम्मेलन एक मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुआ, वहाँ भी कुर्सियां खाली देखी गई, भारतीय जनता पार्टी के बिखराव का नतीजा, विधानसभा चुनाव में नुकसान दायक साबित हो सकता है.


By - sagar tv news
01-Nov-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.