मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो ,कांग्रेस पर साधा निशाना

 

पन्ना पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
तीनों विधानसभाओं के प्रत्यशियों के जमा कराए नामांकन।
नगर में किया रोड शो गांधी चौक में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित।
दिया बड़ा बयान कहा कांग्रेस में कपड़ा फाड़ की राजनीति।
जयवर्धन और दिग्विजय पर साधा निशाना।

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पन्ना पहुंचे जहां नगर सेना ग्राउंड में तीनो विधानसभाओ के प्रत्याशियों ने उनका जोरदार स्वागत किया इनके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में तीनों भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन जमा करवाये इसके बाद नगर के मुख्य चौराहों पर रोड शो किया और नगर का ह्रदय कहे जाने वाले गांधी चौक में एक विशाल नुक्कड़ सभा को संबोधित कर भाजपा से तीनों विधानसभाओ के प्रत्याशी पन्ना,पवई और गुन्नौर के समर्थन में वोट मांगे इस द्वारा हजारों के संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

बतादें की इस द्वारान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार मध्यप्रदेश का विकास करेगी। कांग्रेस में कपड़ा फाड़ की राजनीति मची हुई है। दिग्विजय और जयवर्धने पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया है।


By - sagar tv news
29-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.