सागर-जेल के पास ही चोरों ने 6 सूने घरों के ताले तोड़कर नगदी सही सामान लेकर फरार

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई के जेल रोड स्थित साहू कॉलोनी में एक साथ चोरों ने छह सूने घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन चोर केवल एक ही घर में चोरी कर सके। इसके अलावा तोड़ाकाछी गांव में भी एक सूने घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

 

 

मामला साहू कॉलोनी में रहने वाले 5 लोगों के सूने घरों के ताले चोरों ने तोड़ दिए। पांचों घरों के लोग नवरात्रि की अष्टमी और नवमी की पूजा करने के लिए अपने-अपने गांव गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक पूजा कुर्मी अपने गांव सुनेटी गई हुई थी।

 

 

 

इसी तरह सुरेंद्र लोधी अपने गांव पूजा करने के लिए टीहर गांव गए हुए थे। बुंदेल कुशवाहा भी अपने गांव गौडखेड़ी गए हुए हैं इनके घर का भी ताला टूटा हुआ मिला है। यह अभी भी अपने गांव में है पड़ोसी ने फिलहाल अभी घर में दूसरा ताला लगा दिया है। रीना कुशवाहा भी अपने गांव निवोदिया गई हुई थी वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला है लेकिन घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।

 

 

इसी के साथ गोलू कुर्मी भी पूजा करने के लिए अपने गांव मेनवाड़ा गए हैं। इनके भी घर का ताला टूटा हुआ मिला। अभी पड़ोसी ने फिलहाल दूसरा ताला लगा दिया है। सभी के घरों का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसी तरह साहू कॉलोनी में ही रहने वाले अंगूरी सेन के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने डिब्बे में रखे रुपए सहित पति के पर्स से करीब 20 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए।

 

 

घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके अलावा खुरई देहात थाना क्षेत्र के तोड़ाकाछी गांव की कुसुमरानी धानक के सूने घर से 9 हजार 700 रुपए चोरी चले गए इसके अलावा चांदी की पायलें भी चोरी चली गई हैं। देहात थाना पहुंचकर शिकायत की है।


By - sagar tv news
28-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.