सागर में गोबर फेंकने को लेकर दो परिवार में कहा सुनी फिर... क्या देखिये
मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई के घोरट गांव में सरकारी जगह पर गोबर फेंकने के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 5 लोगों पर डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया है।
तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। खुरई शहरी थाना क्षेत्र के घोरट गांव में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर गाय का गोबर फेंकने की बात को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया।
विवाद में एक पक्ष ने परिवार के दूसरे पक्ष के लोगों पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट में गिरजा बाई सिंह लोधी, अनीता सिंह लोधी, कल्याण सिंह लोधी, मनीष सिंह लोधी और रोशनी सिंह लोधी घायल हो गई।
सभी घायलों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गिरजा बाई, अनीता सिंह और कल्याण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। जबकि रोशनी सिंह और मनीष सिंह का खुरई सिविल अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।