PCC गेट पर बैठे कांग्रेसी,टिकट कटने के बाद कांग्रेस में बवाल

 

PCC गेट पर बैठे कांग्रेसी,टिकट कटने के बाद कांग्रेस में बवाल

टिकट कटने के बाद कांग्रेस में बवाल
PCC गेट पर बैठे कांग्रेसी

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद विरोध थमने की नाम नहीं ले रहा है। दोनों पार्टी बीजेपी और कांग्रेस में बवाल जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।

 


जानकारी के अनुसार बिजवार विधानसभा से उम्मीदवार के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पीसीसी पहुंचे थे। वे लोग बाहरी उम्मीदवार को बदलने की मांग कर रहे थे। नाराज कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरेजवाला की गाड़ी आगे बैठ गए। वे लोग भुवन विक्रम सिंह को टिकट देने की मांग कर रहे थे, वहीं कांग्रेस ने बिजावर से चरण सिंह यादव को टिकट दिया है। कांग्रेस दफ्तर के दोनों गेटों पर नाराज कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया था। एक गेट पर बिजावर के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया तो दूसरे गेट पर मल्हारगढ़ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विरोध के बाद नाराज कार्यकर्ताओं को रणदीप सुरजेवाला ने मिलने बुलाया और बंद कमरे में बातचीत भी की।


By - sagartvnews
26-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.