सागर-खुरई में रावण,मेघनाथ,कुंभकर्ण के एक साथ जलाये गए पुतले,लोगों का उमड़ा जनसैलाब

 

एमपी के सागर जिले के खुरई के नगर पालिका के पीछे पशु बाजार में बीती रात 41 फीट ऊंचे रावण और 12-12 फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला जलाया गया। भगवान श्रीराम व लक्ष्मण बने बच्चों ने धनुष पर तीर खींचा, उधर पुतला जलने लगा।

 

 

बुराई पर अच्छाई की जीत, अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकारी रावण पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जीत का प्रतीक दशहरा खुरई के नगर पालिका के पीछे पशु बाजार में नगर पालिका द्धारा इस वर्ष 41 फीट के रावण का दहन किया गया।

 

 

 

साथ में 12 फीट के कुंभकर्ण व 12 फीट के मेघनाथ का भी दहन किया गया। इस वर्ष रावण के साथ मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले को भगवान श्रीराम व लक्ष्मण बने बच्चों ने धनुष पर तीर खींचा, उधर पुतला जलने लगा। इसके बाद तीनों पुतले जलने लगे। रावण दहन और आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पशु बाजार में पहुंचे थे।

 

 

 

जैसे ही तीनों पुतले जलने लगे तो श्रीराम की जय-जयकार होने लगी और पटाखों की आवाज गूंज उठी। वहीं आतिशबाजी से आसमान की छटा बदल गई। बुराई के प्रतीक रावण के दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद थे। इसके पहले सभी लोगों ने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की झांकी बने बच्चों की आरती उतारकर पूजा अर्चना की।


By - sagar tv news
25-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.