MP | समधी-समधन में रोचक चुनावी मुकाबला, देखिए कौन किस पर भारी

 

समधी-समधन में रोचक मुकाबला
देखिए कौन किस पर भारी

MP | समधी-समधन में रोचक चुनावी मुकाबला, देखिए कौन किस पर भारी


मध्यप्रदेश विधानसभा में होने वाले चुनाव के लिए अब प्रत्याशियों की तस्वीरें लगभग सभी जगह पर साफ हो गई है, जिसमे कुछ सीट ऐसी है जिनपर प्रदेश भर के लोगो की निगाहे रहने वाली है ऐसी ही एक सीट है ग्वालियर जिले के डबरा विधानसभा जहां से समधी और समधन के बीच बेहद ही दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है।

 

 

दरअसल डबरा सीट से भाजपा ने साल 2020 में कांग्रेस छोड़कर आईं इमरती देवी को टिकट दिया है। इमरती 2008 में पहली बार विधायक बनी थीं। साल 2020 तक डबरा से कांग्रेस की टिकट पर लगातार 3 बार विधायक रहीं। साल 2020 के उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं। कांग्रेस ने इमरती के खिलाफ उनके समधी और वर्तमान विधायक सुरेश राजे को टिकट दिया है। इमरती, सुरेश राजे से चुनाव हार गई थीं। सुरेश पहले भाजपा में हुआ करते थे। तब इमरती कांग्रेस में थीं। इमरती के भाजपा में आते ही सुरेश कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

ऐसा तीसरी बार है, जब इमरती और उनके समधी चुनाव में आमने-सामने हैं। साल 2013 में सुरेश भाजपा की टिकट पर इमरती से खिलाफ चुनाव लड़े थे। इसके बाद 2020 के उपचुनाव में एक बार फिर दोनों आमने-सामने आए। दोनों एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं, इसलिए ये मुकाबला रोचक होने वाला है।

 

 

दरअसल, सुरेश के भाई के बेटे मनीष की शादी इमरती के भाई की बेटी प्रतिभा से हुई है। इसके बाद ही दोनों समधी-समधन कहलाए। हालांकि इमरती सुरेश को अपना समधी मानने से साफ इनकार करती हैं। जबकि सुरेश स्वीकारते हैं कि वो इमरती के समधी हैं लेकिन, राजनीतिक जलन के चलते उन्होंने एक-दूसरे से रिश्ते खराब कर लिए हैं। दोनों का नाम एक-दूसरे के खिलाफ षड्यंत्रों में आता रहता है।


By - sagartvnews
23-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.