टिकट वितरण से नाराज सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र सिंह जताया विरोध

 

टिकट वितरण से नाराज सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र सिंह जताया विरोध


टिकट वितरण से नाराज लोगों ने
मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ धक्का-मुक्की

 

भाजपा संभागीय कार्यालय में हंगामा:टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह को दिया धक्का, गनमैन को पीटा
जबलपुर

जबलपुर उत्तर विधानसभा से जैसे ही अभिलाष पांडे के नाम की घोषणा की गई, वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता संभागीय कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू कार्यकर्ताओं को मानते रहे लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा इस कदर फूट रहा था कि दिग्गज नेताओं को भी पीछे हटना पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनके गन मेन के साथ जमकर मारपीट की। हंगामा होते देख केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव बैठक रूम में चले गए। भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध है कि अभिलाष पांडे बाहरी प्रत्याशी है, लिहाजा उसकी जगह स्थानीय प्रत्याशी को टिकट दी जाए।

केंद्रीय मंत्री के गनमैन को पीटने के बाद उसने रिवाल्वर निकालने की कोशिश की।
भाजपा संभागीय कार्यालय में सैकड़ो कार्यकर्ता के पहुंचने के बाद कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को देखकर कार्यकर्ताओं का गुस्सा और फूट पड़ा। भाजपा नेत्री प्रीति बाजपेई का कहना है कि उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जी- जान से पार्टी के लिए काम किया और जब टिकट देने की बारी आई तो बाहरी प्रत्याशी को यहां पर हमें थोप दिया गया, जो की बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। भाजपा नेत्री प्रीति बाजपेई का कहना है कि अभिलाष पांडे मंडला जिले का रहने वाला है जो की जबलपुर में आकर राजनीति कर रहे हैं। उनको अगर टिकट देना है तो किसी और विधानसभा से दी जाए लेकिन उत्तर विधानसभा से अभिलाष पांडे को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रीति वाजपेई ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर से बहनों का पूरी तरह से सुपड़ा ही साफ कर दिया। आठ विधानसभा में एक भी महिलाओं को टिकट पार्टी के तरफ से नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कई सालों से पार्टी के लिए कार्यकर्ता भूखे प्यासे रहकर काम कर रहे हैं, ऐसे में आप उन लोगों को नजर अंदाज करके जो की बाहरी प्रत्याशी, इस विधानसभा का रहने वाला नहीं है उसे टिकट दिया गया है, तो इसका विरोध किया जाएगा।

भाजपा संभागीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर लगे नारे।
जानकारी के मुताबिक अभिलाष पांडे को टिकट देने के विरोध में पूर्व मंत्री शरद जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, भाजपा नेता धीरज पटेरिया, भाजपा नेता कमलेश अग्रवाल के सैकड़ो समर्थक भाजपा संभागीय कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। कुछ कार्यकर्ता जब केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के करीब जाने की कोशिश किए तो उसे दौरान उनके गन मेन ने रोकने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट कर दी, गुस्से में आकर गनमैन अपनी रिवॉल्वर निकलने लगा जिसे की बाद में वहां मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने रोका। वरिष्ठ नेता हंगामा को शांत करने की कोशिश कर रहें थे लेकिन कार्यकर्ता इतने ज्यादा नाराज थी कि वह है किसी भी कीमत में अभिलाष पांडे को उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी मानने को तैयार नही ।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के सामने ही जमकर किया हंगामा।
भाजपा संभागीय कार्यालय में करीब 2 घंटे तक सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना के बाद लॉर्डगंज, कोतवाली मदनमहल थाने का अमला भाजपा कार्यालय पहुंच गया। विवाद को लेकर जब दैनिक भास्कर ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव से बात करने की कोशिश की तो वह बिना कुछ बोले ही चले गए।

भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के साथ धक्का-मुक्की करने और उनके गनमैन के साथ मारपीट करने के मामले में लार्डगंज थाना पुलिस ने चार भाजपा नेताओं के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। जबलपुर एसपी ने बताया कि मारपीट करने और शासकीय काम में बाधा के तहत मामला दर्ज कर चार लोगो को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बबलू जायसवाल, राघव जायसवाल, तरुण शुक्ला और गौरव गोस्वामी को गिरफ्तार किया है।


By - sagartvnews
22-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.