बेटी को बैंड-बाजे के साथ मायके ले गए माता-पिता, देखते रहे गए ससुराल वाले आखिर क्यों जानिए वजह

 

बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे ससुराल वाले, गाजे-बाजे के साथ पिता ले आए अपने घर… सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा ये Video

 

 

अपने कलेजे के टुकड़े को जिस पिता ने नम आंखों से विदा किया था, उसी पिता ने बेटी को ससुराल से अपने घर ले आ गए और वो भी गाजे-बाजे के साथ. अब ये पूरा वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है और इस पिता की जमकर तारिफ हो रही है.

 

 

 

दरअसल पिता प्रेम गुप्ता ने बेटी साक्षी गुप्ता की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी. लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वालों की तरफ से साक्षी को प्रताड़ित किया जा रहा था. इसके बाद पिता ने बेटी को वहां से निकालने का फैसला किया. बेटी को ससुराल में परेशान होता देख पिता ने बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बेटी को वापस घर लेकर आए.

 

 

जानकारी के मुताबिक 28 अप्रैल 2022 को साक्षी गुप्ता की शादी सचिन कुमार नाम के युवक से हुई थी. सचिन झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है और रांची के सर्वेश्वरी नगर में रहते है. पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही साक्षी को प्रताड़ित किया जाने लगा.

 

 

आरोप ये भी है कि सचिन पहले से शादीशुदा है. उसने एक नहीं,बल्कि दो-दो शादियां कर रखी थीं. इधर,तीसरी शादी करने के बाद भी वह साक्षी के साथ नहीं रहता था. इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को पूरे सम्मान के साथ वापस लाया. अब ये पूरा वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है और इस पिता की जमकर तारिफ हो रही है.


By - sagar tv news
22-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.