सागर पुलिस ने 5 आरोपी को पकड़ पैदल ही सड़क पर रास्ते से मोती नगर थाने तक ले गए

 

सागर-डकैती की योजना बना रहे
आरोपियों को पकड़ा निकाला जुलूस


सागर पुलिस ने 5 आरोपी को पकड़ पैदल ही सड़क पर रास्ते से मोती नगर थाने तक ले गए

एमपी के सागर के मोतीनगर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुये 05 आरोपियो को आग्नेय शस्त्रों,घातक अस्त्रों ,वाहनों के साथ किया गिरफ्तार ,अभिषेक तिवारी पुलिस अधीक्षक सागर,लोकेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,यश विजौरिया नगर पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन मे शहर मे सघन चैकिंग अभियान चलाकर आदर्श आचार सहिंता का पालन कराने पर जोर दिया जा रहा है जिसमें सागर पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। जिसमें गुण्डे एवं निगरानी बदमाशो पर भी लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। दिनाँक 20.10.2023 के मध्य रात्रि थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक संधीर चौधरी मुखविर के द्वारा सूचना मिली कि 05 सशस्त्र बदमाश कट्टा, रॉड, तलवार, चाकू और लूट की अन्य सामग्रियाँ लेकर बालाजी मंदिर की पहाड़ी में बैठकर डकैती करने की योजना बना रहे हैं। जो एक सूचना पर तत्काल कार्यवाहियाँ करने हेतु उक्त वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुऐं आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर 04 टीमें तैयार करके मुखविर द्वारा बताये स्थान पर घेरा बंदी करने पर पाया कि उक्त 05 सशस्त्र बदमाश आपस में कनेरा देव चौराहे के पास स्थित आदित्य पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे और उनकी दो नग दो पाहिया वाहन भी वहीं खडे थे। जो बगैर समय गवाये दाबिश देने पर मौके पर थाने का नामचीन गुण्डा 01. राजा पिता परमानंद कोरी उम्र 25 साल, 02 अंकित पिता परमानंद कोरी उम्र 21 साल, दोनो निवासी - काकागंज वार्ड सागर, 03. सौरभ पिता स्व. परमानंद कोरी उम्र 24 साल निवासी रविशंकर वार्ड सागर, 04. टीकाराम पिता स्व. मदन लाल कोरी उम्र 27 साल, निवासी-धर्माश्री सागर और संजू उर्फ संजय पिता हरिकिशन पटैल उम्र 28 साल, निवासी- पंतनगर वार्ड सागर को हिरासत में लिया गया। जिसमें आरोपी राजा कोरी के पास से एक देशी पिस्टल दो जिन्दा राउण्ड व एक सफेद रंग की एक्सिस स्कूटर, आरोपी अंकित कोरी से एक लोहे की तलवार, आरोपी सौरभ कोरी से 315 बोर का देशी कट्टा व राउण्ड, आरोपी टीकाराम कोरी से एक लोहे का सब्बल व नायलोन की रस्सी तथा आरोपी संजू उर्फ संजय पटैल से एक लोहे की तलवार व एक मोटरसाईकिल जब्त की गई है। थाना मोतीनगर में उक्त अपराधियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। लेकर उक्त इसी प्रकार थाना मोतीनगर में धारा 307 भा.द.वि. के अपराध में घटना से फरार आरोपियान 01. राजा पिता परमानंद कोरी उम्र 25 साल, निवासी- काकागंज वार्ड सागर, 02. सौरभ पिता स्व. परमानंद कोरी उम्र 24 साल निवासी रविशंकर वार्ड सागर, को मात्र 05 घण्टो में घटना में प्रयुक्त क्रमशः पिस्टल एवं कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। जहाँ उक्त दोनों अपराधो के उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सागर में पेश किया गया। जो माननीय न्यायालय सागर के द्वारा उक्त सभी आरोपियों को केन्द्रीय जेल सागर भेजा गया है। सभी उक्त गिरफ्तार शुदा आरोपियान आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं।

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों के नाम-01. निरीक्षक एस. चौधरी थाना प्रभारी मोतीनगर, 02. उनि शशिकांत गुर्जर, 03. उनि लखन डाबर, 04 उनि ललित बेदी, 05. सउनि सोहन मरावी, 06. प्रआर जानकी रमण मिश्रा, 07. प्रआर नदीम खान, 08. आर दीपक यादव, 09. आर सत्येन्द्र सिंह, 10. आर सुनील लोधी और 11. चालक आर मुकेश कुमार

थाना मोतीनगर पुलिस के द्वारा आदतन अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


By - sagartvnews
20-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.