सागर-खाद की बोरियों में पीएम की छपी तस्वीर देखकर कांग्रेसियों ने फिर क्या...

 

डीएपी की खाद की बोरियों में प्रधानमंत्री की तस्वीर छपी होने के विरोध में सागर में कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्षन किया और अपनी नाराजगी दिखाई। यह प्रदर्षन शहर सेवादल और ग्रामीण सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सागर रेलवे मालगोदाम पर किया।

 

 

बताया जा रहा है कि जब इस मामले की जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र सिंह को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और बोरियों पर छपी तस्वीर और नाम पर रंग पुतवाकर मामले को शांत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में आचार संहिता लागू है इसके बाद यह खाद रेल मार्ग से गुजरात से मध्यप्रदेश में किसानों को बंटने के लिए आई है।

 

 

 

ग्रामीण और शहर सेवादल अध्यक्ष ने इस मामले से जिला कलेक्टर दीपक आर्य और अधिकारी सपना त्रिपाठी को भी बताया और कहा कि खाद के नाम पर किसानों को लालच दिया जा रहा है ताकि मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो। यह आचार संहिता का उल्लघंन है।

 

 

 

 

कार्यकर्ताओं ने जल्द कार्यवाही करने और निष्पक्ष और बिना प्रलोभन के चुनाव करने की मांग की। वही, शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि पीएम के तस्वीर वाली एक भी बोरी यहां से नहीं बटेगी। चाहे हमें दिन रात धरना क्यों न देना पडे।

 

 

 

 

प्रदर्षन के दौरान ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव, शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, रिंकू केसरवानी, आनंद हैला, नितिन पचौरी, जाहिद ठेकेदार, अंकुर यादव, शीनू सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - sagar tv news
20-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.